
प्रदीप क्षोत्रीय
कन्नौद:- शनिवार 14 सितंबर को आशीर्वाद हायर सेकंडरी स्कूल ननासा में “हिंदी दिवस” के उपलक्ष्य में मातृभाषा हिंदी के प्रति कृतज्ञता का भाव अर्पण करने के लिए विद्यालय प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धि प्रदाता ‘मां सरस्वती ‘ने की । आयोजन के मुख्य अतिथि राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक एवं लेखक पुष्पेंद्र सिंह जी राठौड़ विशेष अतिथि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त सुप्रसिद्ध कवि एवं फिल्म गीतकार मनोज दुबे कांटाफोड़ विशिष्ट अतिथि, ग्राम पंचायत ननासा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पहचान दिलाने वाले सरपंच रोहित तिवारी के द्वारा की गई कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती और भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया ।हिंदी दिवस के कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र सुमित गुर्जर, अनुज गुर्जर ,शिवराज सिंह चौहान और उन्नति दसौंधी ने अपने विचार व्यक्त कर हिंदी भाषा के प्रति भाव पुष्प अर्पित किए । क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक शांतनु कचौले ने “भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं ।” गीत सुनाकर देशप्रेम के भाव प्रकट किए ।