जिले के 10 हजार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देंगे अंतराष्ट्रीय लोक कलाकार -बुरहानपुर

जिला ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर -बुरहानपुर की पहचान अब लोक कला के क्षेत्र में भी बनेगी जिले के 10 हजार युवाओं को निमाड़ के लोक नृत्य का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र की लोक नृत्य शैली से परिचित हो सके कलेक्टर भव्या मित्तल के मार्गदर्शन मे नवाचारो की कड़ी में युवाओं को लोक नृत्य से परिचित कराने और उन्हें प्रशिक्षित करने का यह जिम्मl अंतराष्ट्रीय लोक कलाकार मुकेश दरबार ने लिया है जिला प्रशासन के सौजन्य से शुक्रवार शाम प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर से टीम को कलेक्टर मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया शुभारंभ अवसर पर मुकेश दरबार और उनकी टीम के लोक कलाकारों ने निमाड़ के गणगौर ,भगोरिया और फगुआ जनजातीय लोक नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति दी इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी गण और कर्मचारी उपस्थित रहे इस अवसर पर कलेक्टर भव्या मित्तल ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि नेपानगर जागृति कला केंद्र लोक संस्कृति के संरक्षण व कला के लिए निरंतर रूप से प्रयासरत है बुरहानपुर जिले के शहरी व ग्रामीण अंचलों की स्कूलों ,कॉलेजों तथा छात्रावास में दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण निश्चित रूप से बच्चों के लिए एक अच्छा माहौल तैयार करेगा इसके साथ ही संस्कृति के प्रति जन जागरूकता भी आएगी

jtvbharat
Author: jtvbharat