
डेस्क
मनावर:- मध्यप्रदेश में प्रदेश मुखिया डॉ मोहन यादव की सख्ती और प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध लोकायुक्त की निरंतर कार्यवाही होने के बाद भी रिश्वत लेने से भ्रष्ट मान नही रहे है न भ्रष्टाचार रुक रहा है।
हाल ही में ताजा मामला धार जिले के उमरवन जनपद क्षेत्र का है जहा आवेदक गोरेलाल उर्फ गौरव वास्केल पिता पवन वास्केल निवासी- ग्राम लुन्हेरा वुजुर्ग जनपद पंचायत उमरवन तहसील मनावर जिला धार ने लोकायुक्त इंदौर को शिकायती की थी।
शिकायत में उल्लेख किया की काशीराम कानूडे, उम्र 59 वर्ष, सी.ई.ओ. जनपद पंचायत उमरवन जिला धार के द्वारा
रिश्वत राशि- 50,000/हजार रुपये की मांग आवेदक की माताजी श्रीमती फुलायाई वास्केल ग्राम पंचायत लुन्हेरा वुजुर्ग की सरपंच हैं, सरपंच/सचिव द्वारा ग्राम पंचायत लुन्हेरा वुजुर्ग में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराये गए निर्माण कार्यों की जांच करने की शिकायत उप सरपंच द्वारा सी.ई.ओ. जनपद पंचायत उमरवन को की गई थी। आरोपी द्वारा उक्त शिकायत की कार्यवाही आवेदक के पक्ष में करने के एवज में की जा रही थी। शिकायत सत्यापन उपरांत आरोपी को शनिवार दिनांक 14/09/2024 को 25,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त इंदौर की टीम ने ट्रेप कर विधि अनुसार कार्यवाही की है।
ट्रेप दल सदस्य- DSP दिनेशचंद्र पटेल, इंस्पेक्टर राहुल गजभिए, राजेश ओहरिया, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक कमलेश परिहार, सतीश यादव, शैलेन्द्र बघेल, आदित्य भदौरिया,