
▪️शहर के समस्त होटल, लॉज, धर्मशाला,ढाबों में की गई आकस्मिक चैकिंग, अगंतुको/यात्रियों की एंट्री व पहचान पत्र की रजिस्टरो में चैक।
▪️संचालकों को 24×7 सीसीटीवी कैमरा चालू रखने व संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन की सूचना संबंधित थाने,कंट्रोल रूम, डायल 100 को देने की दी गई समझ।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देश पर माननीय राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुये शहर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु होटल, लॉज, ढाबा, धर्मशाला, सराय, डेरे, रेैन बसेरा आदि जैसे स्थानों की चैकिंग की गई। जिसमे यात्रियों/ आगंतुकों की जानकारी रजिस्टरो में चैक की गई व सख्ती से संदिग्ध वस्तुओ की चैकिंग की जाकर सीसीटीवी कैमरों को 24×7 चालू रखने, बिना आईडी कार्ड किसी भी आगंतुक को नहीं रुकने देने व किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/वस्तु/व्यक्ति की सूचना मिलने पर डायल 100, पुलिस कंट्रोल रूम 7049119202 या नजदीकी थाना को सूचित करने की समझ दी गई।