बागेश्वरधाम सरकार आचार्य श्री धीरेन्द्र शास्त्री ने स्वर्गीय श्री यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

–उज्जैन। श्री बागेश्वरधाम सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य श्री धीरेंद्र शास्त्री ने आज उज्जैन पहुंचकर यहां मुख्यमंत्री डॉ यादव के पिता स्वर्गीय श्री पूनमचंद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat