थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने नाबालिक बालक को 40 घंटे के भीतर दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा गुमशुदगी के प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में दिनांक 15/09/24 को थाना चिमनगंज मंडी पर फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज़ करवाई गई थी कि उनका नाबालिक बालक कोचिंग से घर वापस नहीं लोटा, उक्त सूचना पर थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा अप. क्र. 657/24 धारा 137(2) बीएनएस के तहत् प्रकरण दर्ज़ कर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना चिमनगंज पुलिस द्वारा नाबालिक बालक को 40 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

सराहनीय भूमिका :–
थाना प्रभारी श्री हितेश पाटिल, सउनि. श्रवण सिंह भदोरिया, प्र.आर. 1129 शैलेष योगी एवम् आर. 1448 श्यामवरण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

jtvbharat
Author: jtvbharat