पितृ पक्ष में पितरों के तर्पण निमित “शिव महापुराण कथा” का भव्य आयोजन (आम्बुआ)

संवाददाता- वैभव जाधव

आम्बुआ- पितृ पक्ष में पितरों के तर्पण निमित शिव महापुराण कथा का आम्बुआ मे आयोजन होने वाला है। जिसमें कथावाचक पंडित शैलेंद्र जी शास्त्री आम्बुआ के भक्तों को शिवभक्ति में लीन करने आ रहे हैं। इस कथा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सर्व हिंदू समाज आम्बुआ द्वारा 19 से 25 सितम्बर तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन करवाया जा रहा है.इस दौरान पंडित शैलेंद्र जी शास्त्री ( ओकारेश्वर वाले) अपने श्रीमुख से एकांतेश्वर महादेव की कथा का वाचन करेंगे।
तैयारियां- आयोजन को लेकर “शंकरगढ़ मां अम्बे प्रांगण” मै आयोजन समिति की तैयारियां अंतिम चरण पर है। लगातार शासन- प्रशासन से चर्चा कर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.आयोजन में रोजाना हजारो की संख्या में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, सहित पार्किंग, पेयजल और दूसरी व्यवस्थाओं के सर्व हिंदू समाज अपनी निरंतर सेवाएं देंगे।
कब होगी कथा शुरु- कथा का शुभारंभ 19 सितम्बर को सुबह 10 बजे कलश यात्रा से किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में मातृशक्ति सम्मिलित होंगी.आयोजन समिति ने इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सम्मिलित होने वाली मातृ शक्तियों से यात्रा में उपयुक्त होने वाली कलश एवं पूजन सामग्री के साथ पीली और लाल साड़ी पहनने का अनुरोध किया है.वाटरप्रूफ पंडाल में जुटेंगे शिवभक्त : कथा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रखा गया है। भक्तजन एक साथ बैठकर कथा श्रवण कर सकेंगे. बारिश को देखते हुए पूरी तरह से वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है. किसी भी शिवभक्त को कोई परेशानी ना हो.इसका ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं ताकि वे पूरे आनंद से कथा सुन सके।
सर्व हिन्दू समाज ने सम्पूर्ण जिले के हिन्दू भाईयो से इस आयोजन को अधिक से अधिक संख्या मै आने व सफल बनाने का आग्रह किया है

jtvbharat
Author: jtvbharat