आशिक मिजाज मजनू का ग्रामीणों ने टेपिट मिलाया,महंगा पड़ा स्कूली लड़कियां को छेड़ना

रमेश राठौर जोगमाया
नीमच:- आशिक़ मिजाज मजनू की ग्रामीणजनों ने चौराहे पर पिटाई कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आमलीखेड़ा के निवासी मनोज दास बैरागी पिता सोहन दास बैरागी आये दिन ग्राम आमलीखेड़ा से सावन पढ़ने जाने वाली छोटी-छोटी पांचवी दसवीं तक की बालिकाओं को रोज छेड़ता था और रास्ते में रोक कर उनसे अश्लील बातें करता था। जब आज इसकी भनक इन बच्चियों के परिवारों की लगी तो उन्होंने मौके पर जाकर मनोज दास को पकड़कर उसे गांव में ले आये।
जहां पर मुख्य चौराहे पर 100-200 ग्रामजन इकट्ठा हो गए। ग्रामीणजनों ने इस आशिक़ मिजाज की आशिक़ी का भूत उतार दिया। 100 कंपस के माध्यम पुलिस को सूचना दी। पुलिस आमलीखेड़ा पहुंची और ग्रामीणजन और परिवारजन इकट्ठे हुए। गांव के वरिष्ठजन की समझाइश के बाद मामले शांत हुआ।

jtvbharat
Author: jtvbharat