
विवेक मालवीय जिला ब्यूरो चीफ राजगढ़ – कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की पहल पर खुजनेर तहसील के ग्राम गणेशपुरा के सात पट्टेदारों को 22 साल बाद अपनी जमीन पर कब्जा मिला है।
कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार श्री नित्यानंद पाण्डे द्वारा पट्टेदारों की भूमि का सीमांकन करने तरमीम अनुसार अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। जिसके तहत शुक्रवार को अवैध कब्जा धारकों को बुलाकर कब्जा हटाने की समझाईश दी गई एवं सीमांकन शुरू किया गया । साथ ही कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार खुजनेर के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक श्री सन्नी गुप्ता, पटवारी श्री सुरेश जैतवार, श्री सुभम गर्ग, श्री रवि द्विवेदी, श्री मनोज यादव, श्री मुकेश नागर एवं श्री विष्णु परमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थिति थे।