
मूंदी शाहरुख मंसूरी
पुलिस अधीक्षक महोदय जिला खण्डवा मनोज कुमार राय द्वारा चोरी के अपराधों में माल मुलजिम की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) खण्डवा राजेश रघुवंशी, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) जिला खण्डवा महेन्द्र तारनेकर एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय मूंदी रविन्द्र कुमार बोयट के निर्देशन में थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 363/24 एवं 376/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. में 04 मोटर साइकिल बरामद कर आरोपी को गिर. किया गया।
घटना का विवरण :- फरियादी मनोहर गंगोले पिता कुंजीलाल निवासी ग्राम शिवरिया चौकी बीड़ द्वारा थाना मूंदी पर अपराध क्रमांक 363/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. एवं फरियादी रविन्द्र खेडे पिता श्रीराम निवासी मूंदी द्वारा थाना मूंदी पर अप.क्र. 387/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही आरोपी अमन पिता गुलाबपचंद राठौर निवासी मूंदी से पूछताछ की गयी जिसने पूछताछ में दोनो अपराधो में चोरी की गयी मो.सा.क्रमांक MP12 ZC 5435 एवं MP12 MD 6412 चोरी करना स्वीकार किया आरोपी की निशादेही से दोनो मो.सा. कीमती 70 हजार की जप्त की गयी तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी अमन राठौर का पुलिस रिमांड लिया गया। अन्य चोरी गयी मो.सा. के संबंध मे पूछताछ की गई। पुछताछ में आरोपी ने अपने अन्य एक साथी आकाश पिता अनील राठौर निवासी मूंदी के साथ जिला अस्पताल खंडवा से एक मोटर सायकल एचएफ डिलक्स एमपी 10 एमडी 6017 एवं दादाजी दरबार खंडवा से मोटर सायकल स्पलेंडर क्रमांक एमपी 12 एमएफ 3458 को चोरी करना स्वीकार किया आरोपी आकाश एवं आरोपी अमन से उक्त मोटर सायकले सीलसिला क्रमांक 01/24 धारा 106,35(1) बीएनएसएस एवं 303(2) बी.एन.एस. में जप्त की गई है।
सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया, सउनि सोहनसिंह मुजाल्दे, प्रआर. 439 राजकिरण, आर. 272 आलेशसिंह बैस ,आर. 562 नीरज जयंत थाना मूंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।