B.M.O. डॉ R. K. इंगला के द्वारा सभी सफाई मित्रो को स्वास्थ सम्बन्धी विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

शासन निर्देशानुसार स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता थीम पर संपूर्ण प्रदेश मे संचालित “स्वच्छता ही सेवा” 2024 अभियान।

मूंदी शाहरुख मंसूरी

मूंदी नगर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय जेन के मार्गदर्शन मैं नगर परिषद मूंदी द्वारा शासकीय अस्पताल मैं सफाई मित्र प्रशिक्षण एवं स्वास्थ शिविर लगाया जिसमे B.M.O. डॉ R. K. इंगला के द्वारा सभी सफाई मित्रो को स्वास्थ सम्बन्धी विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। जैसे की सड़क सफाई करते समय हमेशा मास्क का उपयोग करना, ग्लब्स पहना, खाना खाने से पहले कम से कम 5 मिनट तक हाथो की अच्छे से सफाई करना एवं हर 6 महीने मैं अपना स्वास्थ परीक्षण अवश्य कराना इत्यादी विषयो पर डा इंगला के द्वारा सफाई मित्रो को समझाया गया । एवं इसके पश्च्यात सभी सफाई मित्रो का स्वास्थ शिविर मैं स्वास्थ परीक्षण किया गया उक्त कार्यक्रम मैं स्वच्छता प्रभारी माखन लाल कानूगो सहा. स्वच्छता प्रभारी शुभम चौहान एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे !

jtvbharat
Author: jtvbharat