परिजनों ने आगर रोड पर शव रख किया चक्काजाम

महाकाल मंदिर के सामने दीवार हादसा
डेस्क
उज्जैन:- शुक्रवार को महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 4 के सामने महाराज वाड़ा की दीवार धंसने से हादसे में मृत अजय नाथ के परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आगर रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और चार लाख से अधिक के मुआवजे की मांग कर रहे थे।

शुक्रवार शाम पंडित सूर्यनारायण के मकान के सामने महाराजवाड़ा तरफ की दीवार ढह गई थी। हादसे में फरीन राठौर और अजय नाथ की मृत्यु हो गई थी जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे। सुबह जिला चिकित्सालय में शवों का पीएम हुआ। अजय योगी पिता प्रेमनाथ योगी 30 वर्ष निवासी शिवशक्ति नगर महाकाल घाटी पर महाराजवाड़ा मैदान की दीवार के पास फूल प्रसाद की दुकान पर काम करता था।
रिश्तेदारों ने बताया कि अजय दो माह पहले ही दुकान पर काम करने गया था। घर में माता पिता, पत्नी व दो बच्चे हैं। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हादसे में उसकी मृत्यु से परिवार का जीवन यापन मुश्किल हो जाएगा। शासन द्वारा हादसे में मृतकों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। परिजनों का कहना था कि 4 लाख से कुछ नहीं होता।

कांग्रेस नेता पहुंचे चक्काजाम स्थल, परिवार को ढांढस बंधाया

इसी हादसे में फरहीन पति आजाद 33 वर्ष निवासी गणेश कालोनी जयसिंहपुरा की भी मृत्यु हुई जबकि उसकी बेटी रूही गंभीर घायल हुई है। इधर, कांग्रेस नेता दोपहर में चक्काजाम स्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

jtvbharat
Author: jtvbharat