विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया

राजेश पिल्लै की रिपोर्ट

इंदौर : इंदौर फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर “जहा दवा ,वहा फार्मासिस्ट ” की तर्ज पर फार्मासिस्ट दिवस होटल गुरुकृपा में मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर संजय दीक्षित ,विशेष अतिथि एम वाय अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अशोक यादव एवम एम आई सी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया थे ।
डॉक्टर दीक्षित ने अपने उद्बोधन में मरीजो के प्रति अपने कर्तव्य का पालन को पूर्ण निष्ठाऔर ईमानदारी से करने के बात कही। डॉक्टर यादव ने बताया के फार्मासिस्ट के बिना अस्पताल का संचालन संभव नहीं है ! पहाड़िया ने बताया कि मुझे गर्व है की मानवीय सेवा में तत्पर कर्मचारियों के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला ।कार्यक्रम का संचालन संभागीय अध्यक्ष राजेश व्यास व आभार रणजीत सिलावट ने किया
कार्यक्रम में चंद्रकांत,हंसराज,राकेश गोरखे ,रीना शर्मा ,शुभम व्यास,राहुल पटेल,धीरेंद्र भगोरिया,बी एस चौहान,रानू मकवाना,पारुल राजे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे ।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश व्यास ने दी।

 

jtvbharat
Author: jtvbharat