
जोबट/ खट्टाली
जोबट थाना अंतर्गत ग्राम कंदा के पुजारा पुलिया दोही नदी किनारे झाड़ियां में रविवार सुबह अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिला अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई उक्त घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है नदी किनारे झाड़ियां में ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो पता चला की एक लाश पड़ी है उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस को शंका है कि तेज बारिश के समय में महिला दोही नदी में बहकर कर आई होगी फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है पुलिस महिला शिनाख्त की कोशिश कर रही है