स्वच्छता ही सेवा‘‘ पखवाड़ा के तहत तैयार की जा रही है पुष्प वाटिका

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर- बुरहानपुर जिले के ग्राम लोखंडिया में मोती माता जी का मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण आते हैं। परिसर के आसपास होने वाले कचरे को रोकने के लिए उक्त स्थान का चयन सीटीयू के रूप में किया गया। पंचायत और ग्रामीणों के सहयोग से उक्त स्थान से पांच ट्राली कचरा निकालकर उस स्थान की साफ-सफाई कराई गई। मंदिर समिति व ग्राम पंचायत के सहयोग से और अन्य ग्रामीणों के जनसहयोग से उक्त सीटीयू पर एक पार्क (पुष्प वाटिका) का निर्माण लगभग 1 लाख रूपये की राशि से किया गया। यहां पर वर्तमान में फूल और अन्य 100 पौधों का रोपण किया गया है। पौधारोपण अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सीईओ जनपद पंचायत खकनार श्रीमती वंदना कैथल सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे। पार्क की देखभाल की जिम्मेदारी स्व सहायता समूह की दीदियों को दी गई है, जो नियमित रूप से पौधों की देखभाल और पार्क की देखभाल करेंगी। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्र में 176 ऐसे ब्लैक स्पॉट आईडेंटिफाई किए गए हैं, जिन्हें पूरी तरीके से कचरा मुक्त करते हुए एक स्वच्छ सुंदर सेल्फी स्थान के रूप में बनाया जा रहा है।

jtvbharat
Author: jtvbharat