शिक्षा केंद्र आहू में शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया

जिला ब्यूरो चीफ नरेन्द्र पाटीदार

धार शनिवार को जन शिक्षा केंद्र आहू में शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया जिसमें जन शिक्षा केंद्र आहु के कक्षा एक दो को पढ़ने वाले समस्त शिक्षकों ने भाग लिया जिसमें बहु कक्षीय कक्षा में शिक्षक संदर्शिका और अभ्यास पुस्तिकाएं शिक्षक की किस प्रकार सहायता करती है। इस संबंध विस्तृत चर्चा की गई, शिक्षकों ने एक पियर लर्निंग कम्युनिटी का हिस्सा बनकर अपने अनुभव व विचारों को एक दूसरे के साथ साझा किया जिससे उनके और छात्रों के विकास में सुधार होगा संवाद में उपस्थित प्रत्येक शिक्षक इस प्रक्रिया से लाभान्वित होगा और छात्रों के लिए कक्षा में सीखने के लिए एक रोचक सक्रिय और आनंदमय वातावरण का निर्माण किया जा सकेगा जिससे बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता का विकास होगा।
यह शैक्षिक संवाद प्राचार्य प्रवीण कुमार जैन सहजकर्ता जनशिक्षक दिनेश पाटीदार व सह सहजकर्ता श्रीमती रंजीता श्रीवास की सहभागिता में संपन्न हुआ।

jtvbharat
Author: jtvbharat