भारतीय डाक विभाग ने पीएम श्री शासकीय स्कूल झकनावदा के बच्चों की प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की

दीनदयाल स्पर्श योजना के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा मैं स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया

रमेश कुमार सोलंकी

पेटलावद/झकनावदा–भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत दीनदयाल स्पर्श योजना में चिन्हित झकनवदा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों की प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई जिसके अंतर्गत पीएम श्री शासकीय स्कूल झकनावाद, शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय झकनावद, शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय झकनावद, शासकीय माध्यमिक विद्यालय भेरूपाड़ा तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय सेमलिया के बच्चों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया इस अवसर पर रतलाम संभाग के अधीक्षक राजेश कुमावत, सहायक अधीक्षक रतलाम प्रेमराज मीणा ,उपसंभगीय निरीक्षक रतलाम संतोष महते उपसंभागीय निरीक्षक जावरा इरफान अहमद, उपसंभागीय निरीक्षक अलीराजपुर चंद्रकांत पटले, उपसंभागीय निरीक्षक पेटलावद मो. अंसार, एवं रतलाम संभाग की और के एल पडियार, डीओ पीएलआई निरंजन गिरी उपस्थित रहे साथ ही सहायक के रूप में रायपुरिया सब ऑफिस से नरसिंह पाटीदार, झकनावाद बीपीएम सुनील कुमार शिंदे,धतुरिया बीपीएम रविंद्र सिंदरा,कालीकाराई बीपीएम युवराज सिंह, पालेडी एबीपीएम हिमांशु उपास्थित रहे। इस अवसर पर फिलटेली के अनर्गत बनवाई गए माय स्टांप आदरणीय अधीक्षक महोदय द्वारा पीएम प्राचार्य रमेशचंद्र चौरसिया तथा प्रधानाध्यापक सेमलिया बंटी कटारा को प्रदान किए गए।

jtvbharat
Author: jtvbharat