
नितेश वर्मा
उन्हेल:- नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा की आराधना के लिए छोटी-छोटी बालिका द्वारा अपनी गरबा प्रस्तुति के लिए नगर के सार्वजनिक मनकामेश्वर महादेव नवयुवक मंडल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्तिक चौक पर गरबो का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए नगर के सामुदायिक भवन पर प्रतिदिन बालिकाओं को नागदा से आए कलाकार द्वारा बालिकाओं को गरबा की रिहर्सल कराई जा रही है जिससे प्रतिदिन नए-नए गरबे का आयोजन होगें उक्त जानकारी समिति के सदस्य नितेश वर्मा ने दी ।