
तहसीलदार और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर छात्राओ ने किया धरना समाप्त
आज ग्राम संधारा के शास.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओ द्वारा शिक्षक के स्थानांतरण के विरोध में ग्राम पंचायत भवन के सामने रामगंजमंडी भानपुरा रोड पर बैठकर कम से कम 2घंटे तक चक्काजाम कर धरना दिया। छात्राओ से पूछने पर उन्होंने बताया की हमारी संस्था में विगत वर्षो से शिक्षक श्री रामचंद्र गुजरिया अंग्रेजी विषय का अध्यापन्न करवा रहे है अतः अभी अतिशेष में उनका स्थानांतरण कही अन्य शाला में हो गया है अतः हमारी मांग है की उनका स्थानांतरण रोका जाकर वही हमको अध्यपन्न करवाए और विधालय में लेब की व्यवस्था करवाई जाए और उच्च प्रभार पर आए शिक्षको
का पढ़ाने का स्तर ठीक नहीं है उसमे सुधार किया जाए एसी मांगो के विरोधस्वरूप यह चक्काजाम व धरना दिया गया है। धरना स्थल पर पहुंचे भानपुरा नायब तहसीलदार भीमसिंह खराड़ी और भानपुरा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार चंदेल को छात्राओ द्वारा एक ज्ञापन दिया गया और उस पर तुरंत कार्यवाही की बात रखी तब दोनो अधिकारियों की मौजूदगी में छात्राओ ने लिखित में कार्यवाही करने के आश्वासन पर चक्काजाम और धरना खत्म करने की बात रखी तब जाकर दोनो अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर छात्रा ओ को सात दिवस में कार्यवाही का लिखित आश्वासन दिया गया तब जाकर छात्राओ ने चक्काजाम और धरना खत्म किया धरने स्थल पर पुलिस विभाग से बिट प्रभारी मेघराज आर्य, राजस्व विभाग के पटवारी अर्जुनसिंह राणा, सरपंच चांदमल पाटीदार जनपद सदस्य कृष्ण कुमार दिवेदी गांव के गणमान्य नागरिक और छात्राओ के पालकगण भी मौजूद रहे ।