
बद्री अवस्थी
बलवाडा:- कहने को सरकार रोड के जाल बिछा रहीं हैं गडकरी जी करोड़ों के फोर लाइन सिक्स लाइनों का बखान करते हैं पर घरातल की चर्चा करे तो इन्दौर एदलाबाद रोड निर्माण का काम चल रहा है लग भग कुरावद तक निर्माण पुर्ण होने को है पर जिस रोड का उपयोग वर्तमान में हो रहा उस पर जान जोखिम डाल लोग चलने को मजबूर है
ऐसे मे सिमरोल की पुलीया टुटने से परेशानी ओर बड गई है सभी गाडी या उबड खाबड बायपास से गुजरने को मजबूर है वही
घाट सेक्सन से लेकर बाई चोरल बलवाडा मे गड्डो का रोड हो गया है छे इन्च से बारह इन्च के गड्ढों मे लोग वाहन चलाने पर मजबूर है।
मात्र 42 किलो मीटर की यात्रा मे दो घन्टे का सफर वह भी जोखिम भरा।
रोड की हालत देखते हुए
महाकाल से ओमकारेश्वर यात्रीयो ने बसो की अपेक्षा
प्रायवेट टेक्सीयो में ज्यादा भाडा देकर सफर करना
पड रहा है या यात्रा निरस्त करना पड रही है।
बताया जाता है कि इन्दौर इच्छापुर पुर हाइवे निर्माण तक ठेकेदार द्वारा सर्विस रोड की व्यवस्था देखना होती है पर जहा निर्माण चल रहा है वहा भी स्थित भयावह है जाम तथा गड्ढे लोगों के यात्रा निरस्त करने पर मजबूर हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी खंडवा सनावद बडवाह से इन्दौर रेफर मरिजो की होती है जो गड्ढे से मरीज को परेशानी होती है उसे बयां किया नही जा सकता कई बार तो उनकी जान तक जाने का डर परिजन को होने लगता है।