शासकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई

जिले भर के शासकीय कॉलेज की टीमों ने लिया हिस्सा

धामनोद की टीम विजेता तो बाग की टीम उपविजेता रही

बाग शासकीय महाविद्यालय में मंगलवार को जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमे धार, मनावर, धामनोद, सरदारपुर, धरमपुरी, बाग सहित कुल आठ टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। अतिथि के रूप में ग्राम बाग के उपसरपंच व जनभागीदारी समिति के विधायक प्रतिनिधि रोहित झंवर, शासकीय महाविद्यालय गंधवानी की प्राचार्या ममता सेत्या, शासकीय महाविद्यालय धार के प्राचार्य डॉ बघेल मंचासिन रहे। प्रतियोगिता में सभी मुकाबले रोचक रहे। जिसमे धामनोद की टीम विजेता रही। वही बाग की टीम उपविजेता रही। अब यह टीमें संभाग स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस मौके पर आर एल गर्ग, प्रोफेसर दिलीप कुमार पाटीदार प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बाग, NSUI के ब्लॉक अध्यक्ष सूरज मंत्री, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ राकेश कुमार मालवीय, सद्दाम पटेल डॉ. पंकज कुमार मालवीया, डॉ. महेंद्र माटे, प्रोफेसर श्वेता वैष्णव, डॉ. महेंद्र रंदा आदि उपस्तिथ रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat