
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी महिला एंव बच्चो के विरूद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलु हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष कर पुरूषों को जागरूक करने हेतु पुर्वानुसार इस बार भी मध्य प्रदेश के सभी जिलो मे विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” दिनाकं 03.10.24 से 12.10.24 तक संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मंदसौर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक आनंद द्वारा संपुर्ण जिले में महिला एंव बच्चो की सुरक्षा एंव उनके विरुद्ध घटित अपराधो और रोकथाम हेतु “अभिमन्यु” अभियान चलाये जाने के निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारियो को दिये गये और आज नगर मंदसौर के प्रतिष्ठित उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विध्यालय मंदसौर में उक्त जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
संक्षिप्त विवरण – आज दिनांक 03.10.2024 को संपुर्ण जिले में महिला एंव बच्चो की सुरक्षा एंव उनके विरुद्ध घटित अपराधो की रोकथाम हेतु “अभिमन्यु” अभियान चलाये जाने केनिर्देश पालनार्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी के आदेशानुसार तथा महिला सेल उप पुलिस अधीक्षक मंदसौर सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिला थाना मंदसौर निरीक्षक आर.सी. दांगी व उनकी टीम द्वारा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विध्यालय मंदसौर मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक आनंद द्वारा शुभारंभ मे किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री अभिषेक आनंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी तथा महिला सेल उप पुलिस अधीक्षक मंदसौर सुश्री किरण चौहान व टीम के साथ उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विध्यालय मंदसौर पहुँचने पर सभाकक्ष मे उपस्थित बालक-बालिकाओं ने अतिथियों का ताली बजा कर स्वागत किया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियान “अभिमन्यु” के उद्देश्यो से अवगत कराते हुए बताया कि हमे बाल्यकाल से ही पुरूषो मे लैंगिक समानता एवं एक दुसरे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत करना, महिलाओ के प्रति विशेष सम्मान की भावना जाग्रत की जाकर महिला अपराधो के प्रति संवेदनशील बनाना, शिक्षा के माध्यम से अपराधो की जानकारी एवं दुष्परिणाम से अवगत कराना, बालको के क्रिया-कलापो के आकलन व दुष्परिणामो से अवगत कराना, युवा वर्ग को
महिला अधिकारो के प्रति अवगत कराया जाकर महिलाओ को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता और उनके विचारों के प्रति सम्मानजनक भाव तथा वर्तमान तकनीको के माध्यम से समाज मे व्याप्त अश्लीलता को दूर किये जाने की शिक्षा पर जोर दिया और कैरियर संबधी काउन्सलिंग की गयी और बच्चों की जिज्ञासा को उत्तर देकर शांत किया।
कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी तथा महिला सेल उप पुलिस अधीक्षक मंदसौर सुश्री किरण चौहान ने भी अपने अपने संबोधन मे लैगिक समानता, असुरक्षित स्पर्श, बाल शोषण, हुमन ट्रैफिकिंग, छेडखानी, पीछा करना, अश्लील फब्तिया सायबर सुरक्षा एंव इसी प्रकृति के महिला एंव बच्चो पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरुक कर महिला बच्चो के लिये नवीन कानुनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिकता सुरक्षा संहिता, पास्को एक्ट, किशोर न्याय अधीनियम के प्रावधानो की जानकारी से अवगत कराया गया इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म जेंडर इक्विलिटी व बाल योन शोषण प्रदर्शित की गई। थाना प्रभारी श्री दांगी द्वारा शासन से जारी टोल फ्री नम्बर- 1098, 1090, 100, 108 के बारे मे जानकारी दी गई और बच्चो को निडर होकर अपनी बात बताने के लिये प्रोत्साहित किया गया और अनजान व्यक्ति से गिफ्ट नही स्वीकारने और अकेले सुनसान स्थानो पर जाने से बचने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत मे पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक आनंद द्वारा सभा कक्ष मे उपस्थित बालक बालिकाओ और स्टाफ को लैगिंक भेदभाव न करने संबंधी शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर महिला थाना स्टाफ एंव उत्कृष्ट विद्यालय प्रिंसीपल डाँ विनीता प्रधान, स्टाफ श्री अशीष बंसल, हरिश परिहार, दिनेश बैरागी इत्यादि मौजूद रहे। प्रिंसीपल डाँ विनीता प्रधान द्वारा आभार व्यक्त करते हुए “अभिमन्यु” अभियान के दौरान बच्चो को दी गयी सारगर्भित जानकारी की प्रशंसा करते हुए बच्चो को जीवन में अपनाने और कठिन समय पर याद रखने की सलाह दी गयी।
ज्ञात हो कि “अभिमन्यु” अभियान के अन्तर्गत जिलें मे अगले 10 दिनों तक लगातार दुर्गाउत्सव पांडालो, गली मोहल्लो, सार्वजनिक स्थानो, अपराध बाहुल्य क्षेत्रो, शेक्षणिक संस्थानों इत्यादि स्थानों मे महिला एवं बच्चो के लिये कार्य करने वाले एनजीओ व अन्य संगठनों के समन्वय से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जावेगें।
सराहनीय भूमिका- आज के कार्यक्रम मे महिला पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी, प्र आर 100 संतोष जोशी, म. प्रआर 262 अनीता जाट, मप्रआर 255 अन्नपुर्णा सोलंकी, मआर 342 मनिषा सैनी की रही।