
झारड़ा @नगर में अभिमन्यु अभियान के तहत पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम सीएम राइज स्कुल परिसर मे आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, और यातायात नियमों की जानकारी SDOP सुनील कुमार वरकड़े , थाना प्रभारी डी. एल. दसोरिया,एस. आई. प्रेम मालवीय, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक उपेंद्र सिंह, सुनील जामलिया एवं महिदपुर थाने से प्रधान आरक्षक देव कुंवर एवं महिला आरक्षक मनीषा के द्वारा निम्नलिखित जानकारी दी गई
साइबर अपराध महिला सुरक्षा : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने बच्चों, छात्राओं को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन चैटिंग करने, संदिग्ध लिंक खोलने और पर्सनल जानकारी साझा करने से कैसे बचें। इसके साथ ही, साइबर बुलिंग से निपटने के तरीके भी सिखाए गए।
गुड टच और बैड टच: बच्चों को गुड टच और बैड टच के बीच फर्क समझाने के लिए पुलिस ने सरल भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि अगर किसी को असहज महसूस हो तो उन्हें तुरंत अपने माता-पिता या टीचर को बताना चाहिए।
यातायात नियम: पुलिस ने बच्चों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में बताया और समझाया कि सड़कों पर कैसे सावधानी से चलें। हेलमेट और सीट बेल्ट का महत्व, पैदल चलने के नियम, और ट्रैफिक लाइटों के संकेतों को समझने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सही समय पर यातायात नियमों का पालन करना एक जिम्मेदार नागरिक होने का प्रतीक है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने में मदद करते हैं। इस अवसर पर सीएम राइज प्राचार्य नवीन गर्ग, छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित था