
कन्नौद।देशहित की भावना से प्रण लेते हुए शारदीय नवरात्र पर्व पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी एवं सकलन सनातन समाज के द्वारा सोमवार को नगर परिषद चौराहे पर स्थित बेड़ा बाबा नवदुर्गा उत्सव गीरिजेश्वरी धाम मंदिर में शस्त्र पूजन का विधिवत आयोजन किया गया।इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में सनातनी बंधुओं धर्माचार्यों और मातृशक्तियों दुर्गा वाहिनी बहनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।शस्त्र पूजन,शक्ति स्वरूपा देवी मां दुर्गा की आराधना शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है और यह आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं में विशेष स्थान रखता है।शस्त्र पूजन कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा से हुई। इस दौरान देवी दुर्गा और श्री राम प्रभु की पूजन कर शस्त्रों की पूजा की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त कर देश और समाज की सुरक्षा, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष राम विलास कालीराणा ने अपने उद्बोधन में कहा,शस्त्र पूजन हमारी परंपराओं और वीरता का प्रतीक है। यह आयोजन हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाता है और हमें सशक्त और जागरूक बनाए रखने का संकल्प दिलाता है साथ ही प्रत्येक सनातनी परिवार ने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए भी विचार करना चाहिए।उन्होंने नवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम में पूरी विहिप जिला टोली प्रखंड खंड एवम नगर टोली के सदस्यो ने शस्त्र पूजन के किया।शस्त्र पूजन के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष
डा अंजना सिंह रजावत ने जानकारी दी।