
जावद। मंदिरो की नगरी मनासा में 35 वर्षो के बाद स्थानीय कलाकारो द्वारा 11 दिवसीय रामलीला का पिछले 2 वर्षो से अभिनय करके मंचन हो रहा है। रामलीला को देखने मनासा एवं आसपास के रहवासी आकर आनंद ले रहे है। जावद माहेश्वरी समाज के युवा एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी, श्याम सारडा ने बताया है कि रामलीला में माहेश्वरी समाज मनासा के सदस्यगण भी रामलीला में अभिनय करके सनातन धर्म को बढावा दे रहे है। जिसमे मुख्यरूप से मनासा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं नीमच जिला माहेश्वरी महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री कैलाश आगार रामलीला में महाराज जनक का अभिनय करके परम्पराओं का निर्वाण किया जो आकर्षण का केंद्र बिंदू रहे। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी, श्याम सारडा सहित समाजजनो ने कैलाश आगार सहित रामलीला में पात्र बनने वाले सभी को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामनाए की।