
अतिथि शिक्षको पर हुई एफआईआर वापस ली जाए की मांग की
धर्मेंद्र सोलंकी
बाग – मप्र के अतिथि शिक्षक अपनी मुख्य मांगो को लेकर सरकार से गुहार लगाते आ रहे हैं । मगर सरकार है कि अतिथि शिक्षको की एक भी मांग पर राजी नहीं होकर उनका हक अधिकार देना तो दुर उल्टा उन पर लाठियां बरसा रही है । उसी को लेकर बाग विकासखंड के समस्त अतिथि शिक्षको ने विश्रामगृह से रेली निकालकर हाथो में तिरंगा झंडा लेकर अतिथि शिक्षको के साथ हुई बरर्बता को लेकर नायब तहसीलदार को टप्पा कार्यालय जाकर अतिथि शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामनाथ गाडरिया के नेतृत्व राज्यपाल कै नाम ज्ञापन दिया ओर मांग की गई की मध्यप्रदेश के अतिथियों का भविष्य सुरक्षित करने हेतु 02 सितंबर 2023 को पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अतिथि शिक्षक महापंचायत भोपाल में आयोजित कर अनेक घोषणाए की थी उनकी घोषणा अनुसार कार्यानुभव और वरिष्ठता कै आधार पर गुरुजियों की तर्ज पर विभागीय परिक्षा वार्षिक अनुबंध सीधी भर्ती में 50%प्रतिशत आरक्षण और बोनस तक देकर नियमित करने की घोषणा की थी। किंतु एक वर्ष बाद भी आज दिनांक तक आदेश जारी नहीं हुए । तत्पश्चात आदेश जारी कराने के लिए सेकडो बार शासन प्रशासन से आवेदन निवेदन कर चूकै थै । उसके उपरांत भी आदेश जारी नहीं हुए तो 10 सितंबर 2024 को हजारो की संख्या में एकृतित होकर सांवेधानिक रुप से अपनी बात रखने का प्रयास किया गया । जिसके बाद 11 सितंबर 2024 को वल्लभ भवन मंत्रालय में शासन प्रशासन अतिथि शिक्षक ओर प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक हुई । जिसमें कुछ तत्कालीन मांगों पर सहमति बनी थी । उसके बाद भी आदेश जारी नहीं होने पर पुनह : बीस दिन बाद 02 अक्टूबर 2024 को प्रदेश भर में आजाद स्कुल अतिथि शिक्षक संघ के बेनर तले प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक संघ ने भोपाल कूच किया ओर शांतिपुर्ण तरीके से वचन निभाने का आग्रह भोपाल के तुलसी नगर अंबेडकर पार्क पर स्टांप कर रहे थे । जहां अचानक पुलिस प्रशासन ने रात्रि लगभग आठ बजे स्ट्रीट लाइट बंद कर के बिना किसी सुचना चेतावनी के बर्बरता पुर्वक हमारे अतिथि भाईयो बहने के उपर लाठी चार्ज कर दिया जिसमें हमारे कहीं भाई बहन बुरी तरह घायल भी हो गये साथ ही उनके उपर झुठी एफआईआर भी दर्ज कर दी जो सरासर ग़लत है । अध्यक्ष गाडरिया ने बताया की उसी को लेकर राज्यपाल महोदय के नाम व बाग विकासखंड अधिकारी को ज्ञापन हमारे द्वारा दिया गया हे उसमें यही मांग की गई हे की हमारे जीन अतिथि शिक्षको पर एफआईआर दर्ज हुई है उसे वापस ली जाए तथा उन पुलिसकर्मी की जांच कर उन्हें कड़ी सजा दिए जाएं । साथ ही हमारी प्रमुख मांगों को जल्दी पुरी की जाए ।इस दोरान बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक संघ उपस्थित रहै ।