लालबाग से तीन किलोमीटर दूर सतपुड़ा पर्वत पर स्थिति प्राचीन भगवती माता का मंदिर पहुंच मार्ग (एक हजार ) ट्रॉली मुरूम से हो रहा पूर्ण ….

विधायक ,पंचायत एवं कृषको का जन सहयोग मिला

चैत्र एवं नवरात्र मे दूर-दूर से भगवती माता मंदिर दर्शन करने पहुंचते हैं सैकड़ो भक्तगण….

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर – उपनगर लालबाग रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर ग्राम चिंचाला क्षेत्र के खेतों के रास्ते होते हुए स्थित सतपुड़ा पर्वत पर प्राचीन भगवती माता का मंदिर देवस्थान है चेत्र और नवरात्र मैं सुबह से लेकर रात्रि तक माता के दर्शन करने पहुंचते हैं माता का पहुंच मार्ग रास्ता कच्चा एवं अवगड होने से पैदल एवं वहांन लेजाने में होती थी दिक्कत आज माता के दर्शन करने पहुंचे लालबाग के निवासी किशोर जाधव और वासु डोईजड ने बताया कि बहुत से वाहन इस रास्ते पर दर्शन कर जाते समय पलटी भी हो चुके विशेष तौर पर रामनवमी पर भगवती माता मंदिर पर विशाल मेले एवं भंडारे का भी आयोजन होता है जिसमें शहर सहित ग्रामीण अंचलों के लोग भी दर्शन करने माता मंदिर पहुंचते हैं सोचने वाली बात यह है कि देशभर में सभी मंदिरों के जीर्णोद्धार कर एवं पहुंच मार्ग दुरुस्त एवं सही किए जा रहे हैं दूसरी ओर प्राचीन भगवती माता मंदिर के टेकडो पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर शासन एवं राजनेताओं द्वारा एक पेड़ मां के नाम के पौधे भी लगाए गए पहुंच मार्ग सही न होने से बारिश के दिनों में भगवती माता मंदिर पहुच नही पाते थे स्थाई व्यक्तियों एवं कृषिको की मांग पर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस द्वारा दो लाख पचास हजार रुपए मुरूम रोड निर्माण के लिए एवं ग्राम चिंचाला पंचायत द्वारा एक लाख पचास हजार रुपए स्वीकृत किए गए अन्य कृषको के सहयोग से एक लाख रुपए जमा कर भगवती माता मंदिर पहुंच मार्ग रोड मुरूम एक हजार ट्राली से होगा यह जानकारी जनपद पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव द्वारा दी गई

jtvbharat
Author: jtvbharat