शस्त्र पूजन कर लिया आशीर्वाद

दुर्गा वाहिनी के शोर्य प्रदर्शन देख सांसद ने 51000 देने की घोषणा की

अनिल सिंह खमोरा मक्सी

मक्सी~नगर में नवरात्रि के भव्य स्वरूप को देखते हुए देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भी अपने आप को मक्सी आने से नही रोक सके। रात 8 बजे मक्सी पहुंचे सांसद सोलंकी ने शहर के प्रमुख दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नई आबादी स्थित दुर्गा पांडाल नई आबादी की महारानी माता के सामने शीश नवा कर उन्होंने शस्त्र पूजन भी किया। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की युवतियों ने सांसद के सामने अपने शोर्य का अद्भुत प्रदर्शन किया। जिस पर सांसद द्वारा दुर्गा वाहिनी के उत्थान के लिए 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिसका वीर शिवा जी उत्सव समिति और दुर्गा वाहिनी अखाड़े और वेज्यांति दीक्षित की ओर से सांसद का आभार प्रकट किया।
इस दौरान कार्यक्रम में दुर्गा वहिनी मातृशक्ति से विभाग संयोजिका डॉक्टर वैजयंती दीक्षित जिला संयोजिका मनीषा पांडे,प्रखंड संयोजिका नंदनी भावसार,ज्योति पाटीदार,सुमन पांडे, अर्जुन पाटीदार, शक्ति शर्मा, शेखर मंडलोई,दीपक पटेल,नरेंद्र जैन, गौरव जैन,आदि मौजूद रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat