इंदौर लोकायुक्त की ट्रेप कार्यवाही

डेस्क
महू:- शिकायतकर्ता रविन्द्र चन्द्रायण, सचिव ग्राम पंचायत चौरड़िया, जनपद पंचायत अंबेडकर नगर (महू) जिला इंदौर
आरोपी – मुन्नालाल यादव, पंचायत समन्वयक अधिकारी, जनपद पंचायत अंबेडकर नगर (महू) जिला इंदौर
*विवरण – आवेदक रविंद्र चन्द्रायण द्वारा आरोपी मुन्नालाल यादव के विरुद्ध राजेश सहाय , पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय , इंदौर को शिकायत प्रस्तुत की गई कि ग्राम पंचायत चोरड़िया अंतर्गत पातालपानी पर्यटन स्थल की पार्किंग के ठेके के संबंध में माननीय न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय में प्रचलित प्रकरण में पैरवी हेतु शासकीय अधिवक्ता को देने के नाम पर आरोपी मुन्नालाल यादव, पंचायत समन्वयक अधिकारी द्वारा आवेदक से 2000 रू. की रिश्वत की मांग की जा रही है जबकि आवेदक द्वारा अलग से अपने पक्ष में पैरवी करने के लिए प्राइवेट वकील किया हुआ था। आवेदक की शिकायत का सत्यापन किया गया, सत्यापन पर शिकायत में उल्लेखित आरोप की पुष्टि होने पर आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आज दिनांक 10.10.24 को ट्रेप की कार्यवाही की गई और विधि अनुसार प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की जाकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई ।

jtvbharat
Author: jtvbharat