
राज्य स्तर के लिए चयन
अरशद जागीरदार
उज्जैन:- उज्जैन में हुई संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 7 जिलों की लगभग 30 टीमों को पीछे छोड़कर सीएम राइज स्कूल तराना के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
चयनित विद्यार्थी अब 15 अक्टूबर को भोपाल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में आरोही पाठक, नंदिनी मेहता, श्रद्धा नायर, पलक ठाकुर एवं पूजा पाटीदार ने समूह के रूप में लोकगीत प्रस्तुत कर सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगतकार के रूप में विद्यालय के छात्र चिराग कारपेंटर, हर्षवर्धन सिंह चौहान, अभिषेक पाटीदार, सुमित राजोरिया, नरेंद्र यादव, शिवराज सिंह एवं हरीश व्यास ने सहयोग किया।
राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर विद्यालय के प्राचार्य दिग्विजय सिंह चौहान एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शी शिक्षक उमेश राव, श्रीमती सीमा सोलंकी एवं जितेंद्र सिंह राठौड़ को बधाई दी एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संयुक्त संचालक सुश्री रमा नाहटे, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा, सहायक संचालक संजय त्रिवेदी, एसडीएम राजेश बोरासी, एडीपीसी गिरीश तिवारी, सहायक संचालक महेंद्र कुमार खत्री, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तेज सिंह राठौड़ ने विद्यालय परिवार को बधाई दी।