
एजाज खान बुरहानपुर
बुरहानपुर नि.प्र.- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर नेहरु चिकित्सालय परिसर में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जागरूक कार्यशाला का आयोजन किया गया l जिसमे गणमान्य नागरिक विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी , आशा , उषा कार्यकर्ता के साथ साथ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2024 जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में मनाया गया ! 2024 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम –कार्य स्थल पर मानसिक स्वास्थ्य का महत्व आधारित है! जो मानसिक स्वास्थ्य और कार्य के बीच महत्वपूर्ण संबंध को उजागर करती है !आज के इस मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश सिसोदिया, डीएचओ-1 डॉ कुरील, डॉक्टर एल.डी.एस. फूंकवाल डीएचओ -1,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय के जिला विधिक सहायता अधिकारी जय देव मानिक, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के डॉक्टर भूपेंद्र गौर आईएमओ जायंट्स फेडरेशन यूनिट 2 डायरेक्टर महेंद्र जैन ,नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी मनोज अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में एवं महिला बाल विकास विभाग से ज्योति वाला मेडम एवं एवं एएनएम ट्रेनिं छात्राएं एवं बड़ी संख्या में मरीजो के साथ आमंत्रित गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में मनाया गया ! इस कार्यक्रम को उपरोक्त सभी अतिथियों ने संबोधित कर मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित बारीकियो से उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराया गया मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनों ,समुदायों एवं लोगों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के लिए समर्थन के साथ जागरूकता फैलाना है! एवं कार्य स्थल पर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बनाए रखना है! इसके अंतर्गत सेवा सदन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर वर्तमान में हो रही घटनाए आत्महत्या दुष्कर्म ,सेक्सुअल एब्यूज,गेमिंग डिसऑर्डर, सोशल मीडिया दुरुपयोग पर जैसे घटनाओं को नाटक के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत कर समाज तक संदेश दिया गया ! अनुसूचित जाति उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास शिकारपुर के छात्रों द्वारा एवं एएनएम ट्रेनिंग स्टूडेंट द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चित्रकारिता की गई ! आयुष्मान एवं स्वच्छता पखवाड़ा का भी संदेश दे दिया गया ! एवं आयुष्मान एवं आभा आइडी के कार्ड भी बनाए गए! मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र भी इस अवसर पर भेंट कर सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन संजय गुप्ता द्वारा किया गया l उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी मनकक्ष विभाग की अधीक्षिका सीमा डेविड द्वारा दी गई l