
कुक्षी – नवरात्री पर प्रतिवर्ष कन्याभोज आयोजित करने वाला ॐ ग्रुप इस वर्ष भी देवी स्वरूपा नन्ही कन्याओं को भोजन करवायेगा। इस वर्ष आज शुक्रवार को महानवमीं पर (महालक्ष्मी माता चौक) पर दिनांक 11/10/2024 _ को होगा _विशाल 1008 कन्याभोज का आयोजन जिसमे नन्ही बालिकाओं का पग – पूजन कर उन्हे उपहार भेंट कर भोजन करवाया जावेगा। ग्रुप के सदस्यों ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से अपनी देवी स्वरूपा कन्याओें को कन्या भोज मे भेजने का आग्रह किया हैं। इसके अलावा नगर मे अन्य जगह भी कन्याभोज का आयोजन किया जावेगा।