स्वच्छता एवं पर्यावरण मित्रों ने किया 1 घंटे श्रमदान, पर्यावरण मित्र स्वर्गीय श्री डॉ राकेश वर्मा की स्मृति में जन्म दिवस पर किया पीपल का पौधा रोपित , देश के प्रख्यात उद्योगपति श्री रतन टाटा को दी

श्रद्धांजलि, नीमच/ स्वच्छता हमारा स्वभाव है तो पर्यावरण संरक्षण हमारा संस्कार है , स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत स्वच्छता एवं पर्यावरण के बिना संभव नहीं है इसी उद्देश्य को लेकर स्वच्छता एवं पर्यावरण मित्र निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने मैं विगत 10 वर्षों जुटे हुए हैं, अभियान के तहत शनिवार दिनांक 12 अक्टूबर 2024 विजयदशमी के पर्व पर दोनों संस्था के सदस्यों ने जवाहर नगर स्थित ग्रीन बेल्ट पार्ट टू में 1 घंटे श्रमदान कर गंदा कचरा एकत्रित कर पुर्व रोपित पोधो की देखभाल की गई इसके पश्चात संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सचिव स्वच्छता विकास अभियान संस्था के प्रवक्ता समाज सेवी, पर्यावरण मित्र स्वर्गीय श्री डॉ राकेश वर्मा के जन्म दिवस पर उनकी स्मृति में एक पीपल का पौधा रोपित किया गया तत्पश्चात देश के प्रख्यात उद्योगपति श्री रतन टाटा के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई, इस अवसर पर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के जिला अध्यक्ष एवं स्वच्छता विकास अभियान संस्था के महामंत्री किशोर बागड़ी ने बताया कि स्वच्छता एवं पर्यावरण स्वस्थ जीवन के लिए अति आवश्यक है,हम सभी को मिलकर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाने में सहयोग करना चाहिए, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था के सचिव स्वर्गीय श्री डॉ राकेश वर्मा हमेशा यह संदेश देते थे कि हमें विवाह वर्षगांठ,जन्म दिवस हो या कोई भी शुभ कार्य हो उन्हें यादगार बनाने के लिए एक पोधा रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लेना चाहिए आज स्वर्गीय श्री डॉ राकेश वर्मा के जन्म दिवस पर स्वच्छता एवं पर्यावरण मित्रों ने उन्हें याद कर उनकी स्मृति में एक पीपल का पौधा रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लिया गया, इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति ने हमें जीवन जीने के लिए इस धरा पर जल जंगल और जमीन ही नहीं बल्कि शुद्ध वातावरण भी दिया है, विकास की अंधाधुंध में चहुं ओर पर्यावरण को नष्ट किया जा रहा है जो प्रकृति के साथ खिलवाड़ है,जो आने वाले समय में प्राणी जगत के लिए घातक सिद्ध होगा हमें स्वच्छ स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की ओर सहयोग करना होगा, श्रमदान एवं पोधा रोपण कार्य में संस्था संरक्षक नवीन कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, राजकुमार सिन्हा, उमाकांत पुरोहित, रमेश मोरे, दुलीचंद कनेरिया, किशोर कुमार कर्णिक, केशव सिंह चौहान, मनीष काठेंड आदि ने सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष दुलीचंद कनेरिया ने दी है, दुलीचंद कनेरिया उपाध्यक्ष संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच

jtvbharat
Author: jtvbharat