वैश्य समाज देवेंद्रनगर की महिलाओं ने गरबा महोत्सव का किया आयोजन

माँ दुर्गा के समक्ष गरबा कर भक्तिभाव में विभोर
देवेंद्रनगर,पन्ना:- नवरात्रि के पवन पर्व पर महिला वैश्य समाज नगर इकाई देवेंद्रनगर की महिलाओं द्वारा संस्कार गार्डन स्थित दुर्गा प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर गरबा महोत्सव में सम्मलित होकर भजन कीर्तन सहित गरबा नृत्य किया व हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि पर्व मनाया। सभी सदस्यों ने बड़े ही उल्लास के साथ माँ दुर्गा के सामने गरबा कर अपनी भक्ति का प्रदर्शन किया। गरबा कार्यक्रम में पारुल जैन अध्यक्ष महिला वैश्य इकाई देवेंद्रनगर,प्रभारी शिवांगी गुप्ता अध्यक्ष नगर परिषद,सचिव रजनी अग्रवाल सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

jtvbharat
Author: jtvbharat