*बड़ी बिजासन माता की महिमा रोज सेकड़ो भक्त आते है दर्शन हेतु

खरगोन…मनोज मालवीया……* आज नवरात्रि का नवा दिन है आज निमाड क्षेत्र के अति प्राचीन बडी़ बिजासन माता जो जिला मुख्यालय खरगोन से 87 किलोमीटर और सेंधवा से 15 किलोमीटर दूर दक्षिण में बड़ी बिजासन माता का प्राचीन मंदिर मप्र व महाराष्ट्र की सीमा, मुंबई – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग,सतपुड़ा पर्वत श्रंखला पर स्थित है ।मंदिर 300 वर्ष से अधिक पुराना है। मंदिर में मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र सहित गुजरात के हजारों श्रद्धालु आते हैं।माता प्राचीनकाल से प्राकृतिक रूप से पिंडी स्वरूप में विराजित हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि पहले यहां शेर आ कर बैठता था वहां माता कि पींढीया देख माता का छोटा मंदिर बनाया गया यहां अब तक कुल तीन बार मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य हो चुका है।नौ देवियों के साथ मध्य मे एक ओर काली माता तो दूसरी ओर लक्ष्मी माँ और मध्य मे बिजासन माता विराजमान हैं।रक्तबीज का वध करने वाली माँ बिजासन कहलाती है बड़ी बिजासनी माता बहुत से समाज की कुलदेवी हैं,यहां महाराष्ट्रीयन समाज के साथ मध्यप्रदेश, गुजरात के श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में होती है। मान-मन्नात के चलते चैत्र नवरात्र के प्रारंभ होते ही श्रद्धालुओं कि संख्या लाखों मे होती है। वैसे भी साल भर भक्तो के दर्शन हेतु लोग यहा हमेशा आते रहते है।

jtvbharat
Author: jtvbharat