
खंडवा के पंडित गोपाल भारद्वाज द्वारा की जायेगी वैदिक मंत्रों के मध्य बटुकों को दीक्षा प्रदान
खंडवा।। स्वामी शांति प्रकाश आश्रम प्रमुख सखी साई रमेश प्रकाश जी महाराजो के सानिध्य में दूसरी बार दुबई में निवासरत सिंधी समाजजनों के बटुकों का नि:शुल्क सामूहिक जनेऊ संस्कार कर सनातन हिंदू धर्म के रीति रिवाज से अवगत कराया जायेगा। यह जानकारी देते हुए आश्रम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि दुबई के मीना बाजार स्थित सिंधी सेरेमनी हॉल में सर्व सिंधी समाज की उपस्थिति में शनिवार 23 नवम्बर को शाम 6 बजें समाज की परम्परानुसार सिंधी लाडों का आयोजन भगत मंडली व्दारा होंगा। वहीं रविवार 24 नवंबर को प्रातः 10.30 बजें खंडवा के पंडित गोपाल भारद्वाज द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के मध्य बटुकों के सामूहिक संस्कार पूर्ण कर दीक्षा प्रदान की जायेगी। दुबई में आयोजित कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के रूप में पवन कुमार गुलाबानी, भगवानदास लालवानी, विजय शाह अपनी सेवाएं प्रदान करेंगें।