
मधुसूदन कुमावत
कपासन नगर पालिका द्वारा दशहरा मेले के तहत मंगलवार रात्रि को मेला रंग मंच पर स्टार नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें टीवी सीरियल की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि गुप्ता और गरिमा दीक्षित ने अपने डांस से दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया।मेला रंगमंच पर इस दौरान अन्य कलाकारों ने भी आकर्षक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
मंगलवार रात्रि को पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम में नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया, गुडन तुमसे ना हो पाएगा और बालिका वधू जैसे सीरीयल में काम कर चुकी रश्मि गुप्ता ने विभिन्न गीतों पर शानदार डांस प्रस्तुत कर पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया।साथ ही गरिमा दीक्षित ने भी यह वादा रहा, गुडन तुमसे ना हो पाएगा, और सावधान इंडिया की एक्ट्रेस के रूप में अपने अभिनय का जादू बिखेरा।रश्मि ने फिल्मी गीतों जैसे परम परम सुंदरी, रोमियो रोमियो, साउथ के गाने मलम पीथा पीथा, और ओ अंटावा के रिमिक्स पर नृत्य किया। वहीं गरिमा दीक्षित ने रिमिक्स गानों के बाद राजस्थानी गीत बाई सा घूमर घूमर घूमे रे, बना रे बागा में झुला गाल्या, और पलो लटके पर भी अपनी प्रस्तुति दी।इसके अलावा मुंबई के मून वॉकर डांस ग्रुप ने भी कई फिल्मी गीतों पर शानदार डांस प्रस्तुत किया।नाटे कद के कलाकार सलीम नागोरी सलमान, डांसर रामूजी, संध्या, और निकिता ने भी अपने नृत्य से सबका दिल जीत लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन लाल जीनगर कार्यक्रम कि अध्यक्षता नपा अध्यक्ष मंजू देवी सोनी ने की। उपाध्यक्ष ऐजाज अली, ईओ भानु प्रताप सिंह राणावत, जेईएन खेमराज गुर्जर,राधेश्याम वैष्णव सहित नगर पालिका पार्षद पुष्पा वैष्णव,सुनीता शर्मा,वंदना सोनी, वंदना बुढ़साना,अशोक विजयवर्गीय,मुकेश पलोड, लता वैष्णव, हीरा लाल शर्मा, गोपाल लाल पुरबिया, महबूब शाह पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष सोनी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव दाधीच, प्रतीक वैष्णव, अखिलेश तिवारी,किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभु लाल बागड़ा, युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनीष बारेगामा,पूर्व पार्षद सोहन लाल खटीक,युवा नेता बबलू चंदेल, मनोज सोनी भी मौजूद रहे।