
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर-कलेक्टर सुश्री मित्तल ने अधिकारियों को चेताया कि, कार्यो में उदासीनता ना बरते एवं कार्यो को संवेदशीलता लिए सजगता से पूर्ण कर लिया जाये। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज समय-सीमा की बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग इत्यादि अन्य विभागों में शिकायतों की गहनता से समीक्षा की गई कलेक्टर सुश्री मित्तल ने कहा कि, लंबित शिकायतों को अधिकारीगण गंभीरता से लेंवे। प्रयास यह रहे कि, शिकायत का निराकरण संतुष्टी के साथ समय-सीमा के भीतर ही किया जाये। यह सुनिश्चित करें कि, शिकायतें शासन द्वारा आयोजित समाधान वीडियो कॉन्फेें्रसिंग में ना पहुँच पाये। अधिकारियों ने बारी-बारी से शिकायतों की वस्तुस्थिति की जानकारी देकर कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि, शिकायतों का निराकरण शीघ्र करें। आवश्यकतानुसार वरिष्ठ कार्यालयों से मार्गदर्शन लेकर शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का समीक्षात्मक जायजा लिया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर अशोक कुमार जाधव सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।
शासन द्वारा जनमानस को शीघ्र व सुलभता से राहत प्रदान करने एवं शिकायतों के निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाईन एक सशक्त माध्यम है। जिसमें आवेदक अपनी समस्याओं को प्रशासन के सम्मुख रखता है। प्रशासन द्वारा गंभीरता के साथ शिकायतों का निराकरण समय-सीमा के भीतर किया जाता है। विभागीय अधिकारीगण आवेदकों से चर्चा कर शिकायत की जानकारी लेकर संतुष्टीपूर्वक निराकरण करते है।