
बदनावर। राजेश चौहान ।
नगर कांग्रेस कमेटी बदनावर द्वारा अबोध बालिकाओं के साथ बलात्कार एवं हत्या की घटनाओं के विरोध में क्षेत्रीय विधायक भंवर सिंह शेखावत को ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन में बताया कि
प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में लगातार अबोध बालिकाओं जिनमें एक वर्ष से लेकर 10 वर्ष तथा 70-75 वर्ष तक की बुजुर्ग महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाए निरंतर हो रही है जहां तक कि छोटी छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार एवं हत्या होना आम बात हो गई है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में बालिकाओं एवं महिलाओं का जीवन सकट में पड़ गया है। एवं महिला अत्याचार में प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर नंबर एक पर पहुंच गया है। जिससे समस्त प्रदेशवासियों का सिर शर्म से झुक गया है।
चिन्ता की बात यह है कि प्रदेश में पौने तीन साल में हजार के करीब बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है। जिसमें बलात्कार एवं गैंग रैप की घटनाओं के कारण छोटी-छोटी बच्चियों, छात्राओं का स्वतंत्र रूप से भ्रमण करना मुश्किल हो गया है, परिवार के मुखिया हमेशा इस बात से चिंता में रहते है कि उनके छोटे छोटे बच्चे कही किसी अनहोनी घटना के शिकार न हो जाए। पिछले दिनों ग्वालियर, अनूपपुर, टीकमगढ, राजगढ़, शहडोल, डिंडौरी, जबलपुर, उज्जैन, भोपाल, खंडवा रायसेन, दतिया, रीवा हरदा, नर्मदापरम, मुरैना आदि स्थानो पर बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ बलात्कार एवं उनकी हत्याओं की घटनाएं हो चुकी है। जिससे आमजन का जीवन मुश्किल में आ गया है। ज्ञापन देने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
आपसे विनम आग्रह है कि आप क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के नाते प्रदेश में लगातार अबोध बालिकाओं, छात्राओं महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं एवं उनकी हत्या की रोकथाम हेतु अपने अपने स्तर पर कड़े एवं प्रभावी कदम उठाएं तथा प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी शक्ति के साथ ऐसे प्रयास करे ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस हेतु आवाज उठाने के साथ ही बच्चियों के साथ हो रहे दुराचार को लकर सोशल मीडिया में इसके रोकथाम हेतु अपने प्रभावी संदेश को प्रसारित करे ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरूस्त होने के साथ ही बालिकाओं एवं महिलाओं का जीवन
सुरक्षित हो सकें। जानकारी कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी!