विश्वकर्मा मंदिर का विधायक ने किया पूजन

कार्यक्रम मे श्रीगौड मालवीया सुतार समाज संगठन के महिला पुरूष रहे उपस्थित

कांटाफोड़ जितु सिंगी – नगर मे बुधवार को शीतलामाता मंदिर परिसर के समीप क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा ने विश्वकर्मा मंदिर का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक मुरली भंवरा ने कहा की हमे शास्त्र और शस्त्र दोनो की आवश्यकता है। शस्त्र चलाने के लिए शास्त्र का ज्ञान होना आवश्यक है। कार्यक्रम दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश अमोदिया पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे उद्योगपति शेलेष होलानी नटवर बियाणी ब्लाक अध्यक्ष राजाराम यादव समाजसेवी डाक्टर बीपी मालवीया नगर परिषदउपाध्यक्ष सुरेश पटेल सत्यनारायण तिवारी बंधु श्रीनिवास तिवारी श्रीगौड सुतार समाज संगठन के रामगोपाल मालवीया सुशील पसारी बलदाऊ दुबे जितेंद्र तिवारी अरूण राठौर हरिप्रसाद धुंधले यासीन ठेकेदार अशोक राठौर सीएमओ मुकेश चौबे उपस्थित रहे। स्वागत उदबोधन सेवानिवृत्त शिक्षक मांगीलाल मालवीया ने दिया। संचालन शिक्षक राजेंद्र मालवीया ने किया तथा आभार डाक्टर आनंद मालवीया ने माना। अतिथियों का स्वागत मनीष मालवीया ने किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat