निवाली में वाणी समाज के व्यापारी की मौत से समाजजनाें में आक्रोश, ज्ञापन सौंपा

आशीष वाणी जिला ब्यूरो

अलीराजपुर:- अखिल भारतीय वाणी समाज ने निवाली में एक व्यापारी की मौत के बाद उसकी मौत के जिम्मेदार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। आलीराजपुर जिले के जोबट के वाणी समाज में भी घटना को लेकर आक्रोश है। इसे लेकर वाणी समाज निवाली, नानपुर, जोबट, कुक्षी, अलीराजपुर एवं प्रदेश के अन्य स्थानों पर रहने वाले वाणी समाज द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन आज दिया गया ज्ञापन में कहा की 14 अक्टूबर को तो ढाई बजे मामले में शैलेंद्र वाणी निवासी निवाली व्यापारी की मौत के मामले में 19 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसको लेकर आज जोबट के एसडीएम कार्यालय पर वाणी समाज के लोगों द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम जोबट एसडीएम को ज्ञापन सोफा और मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

jtvbharat
Author: jtvbharat