भगवान भरोसे आलीराजपुर का जिला अस्पताल..

सफाई कर्मचारी को करना पड़ता है उपचार सुन लो सरकार

सफाई कर्मचारीयो ने डाक्टरो के खिलाफ खोला मोर्चा
आशीष वाणी जिला ब्यूरो
अलीराजपुर:- स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर मरीज का तो शोषण हो ही रहा है परंतु अब यहां पर विभाग के अधीनस्थ काम करने वाले कर्मचारियों का भी शोषण हो रहा है मामला दरअसल आलीराजपुर जिला चिकित्सालय मे सफाई कर्मचारीयो ने बडा खूलासा करते हूए डाक्टरो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है सफाई कर्मचारीयो का आरोप है की दो दिन पहले एक मरीज को एनिमा लगवाना था जिसे अस्पताल मे डयूटी पर डाक्टर भूपेंद्र यादव ने सफाई कर्मचारी को एनिमा लगाने का आदेश दिया सफाई कर्मचारी ने पहले मरीज के परिजन को एनिमा लगाने से मना कर दिया कहा के ये काम हमारा नही है डाक्टर लगाएंगे लेकिन बाद मे परिजन नही माने ओर सफाई कर्मचारी से मरीज को एनिमा लगवा दिया उसके बाद परिजन ने कूछ सामाजिक कार्यकर्ताओ के साथ डाक्टर भूपेंद्र यादव की शिकायत कर दी जिसके बाद अस्पताल मे सभी ड्यूटी डाक्टरो ने डाक्टर भूपेंद्र यादव के समर्थन मे सिविल सर्जन को एक आवेदन दिया जिससे नाराज सफाई कर्मचारी भडक गये अस्पताल मे काम छोडकर विरोध करने लगे सफाई कर्मचारी संजय ने अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाए ओर कहा के जो काम सफाई कर्मचारी का है उसको छोड़कर दूसरे काम डाक्टर हमसे करवा रहे है अस्पताल मे सफाई कर्मचारीयो से डाक्टरो के काम करवाए जा रहे है चाहे प्लास्टर चडाना हो या आपरेशन का काम हो एनिमा लगाना हो या मरीजो को लगी बाटल उतारना हो सारे काम सफाई कर्मचारीयो के भरोसे है डिलीवरी वार्ड मे तो वार्ड बाय से डिलिवरी कराई जाती है यहा बडा सवाल यह है की सरकार अस्पताल मे डाक्टरो को हजारो रूपये तनख्वाह दे रही है तो डाक्टर अपना काम छोटे कर्मचारीयो से क्यो कराते है क्यो अस्पताल प्रबंधन इस ओर ध्यान नही दे रहा है क्यो जिला कलेक्टर इस ओर ध्यान नही दे रहे इससे ये शाबित हो रहा है की पूरा जिला अस्पताल सफाई कर्मचारीयो के भरोसे चल रहा है

jtvbharat
Author: jtvbharat