
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक किया
बाग – विकासखण्ड बाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिशा-निर्देशानुसार बुधवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें नाटक प्रस्तुति गंगा प्रसाद डामर दल प्रमुख आदिवासी नुक्कड़ नाटक दल भामल झाबुआ म.प्र. द्वारा एच आई व्ही व एड्स प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में इसके प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से विजय इस्तम्भ बाजार में एक विशेष नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य एच आई व्ही व एड्स की रोकथामए बचाव और उपचार के बारे में लोगों को जागरूक करना है। नाटक के माध्यम से यह बताया कि किस प्रकार एच आई व्ही संक्रमण से बचा जा सकता है। संक्रमित व्यक्तियों के साथ किस प्रकार का व्यवहार करना चाहिए और कैसे जागरूकता ही इस बीमारी से लड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। इस दोरान स्वास्थ्य विभाग के डाॅ.राजेंद्र कुमार वर्मा चीफ मेडिकल आफिसर , , डाॅ.सुरेखा परिहार ,बी.सी.एम. बी ई ई लोकेन्द्र भदौरिया का विशेष सहयोग रहा ।बाग विक्सखंड की समस्त आशा कार्यकर्ता,ओर आशा सुपरवाइजर एवं स्वयंसेवकों द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।