बारिश से मक्का का उत्पादन हुआ कम, किसान परेशान

सतीश वाघ
बुरहानपुर: -डोईफोडीया क्षेत्र मे थ्रेसर से मक्का निकालने का दौर शुरू हो गया है मौसम को देखते हुए किसान उपज निकालने में जुटे है रोड किनारे खेतो मे किसान ऊपज निकालकर सुरक्षित रख रहे हैं वही ऐसे किसान है जिनके खेत के अंदर थ्रेसर मशीन नहीं जा पा रही है वहा किसान परेशान है
किसानों ने बारिश के सीजन में 3 हजार हेक्टेयर मक्का लगाई थी किसानों ने बताया पिछले साल की तुलना में इस साल उत्पादन कम हो रहा है एक एकड़ में 10 से 15 क्विंटल ही मक्का का उत्पादन हुआ है इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है किसानों ने बताया बाजार में मक्का का भाव 1400 से 1700 रुपए प्रति क्विंटल है नमी ज्यादा होने पर 1300 से 1400 रुपए प्रति क्विंटल भाव दिया जा रहा है वही सुखी मक्का ₹1700 प्रति क्विंटल भाव दिया जा रहा है इस वर्ष 2 महीने लगातार बारिश के कारण मक्का व सोयाबीन फसल को नुकसान हुआ है इससे उत्पादन में कमी आई है सोयाबीन फसल का दाना छोटा रहने से उत्पादन कम हो रहा है इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है किसानों का कहना है की बारिश के कारण इस साल लागत भी नहीं निकलेगी 2 से 3 बार बारिश होने के कारण कई किसानों की सोयाबीन फसल खराब हो गई है सोयाबीन व मक्का की फसल निकालने के बाद किसान चना और गेहूं की तैयारी में जुटेंगे कई किसानों ने खेतों में तैयारी भी शुरू कर दी है पिछले साल मक्का का उत्पादन अच्छा हुआ था इस साल उत्पादन कम होने के साथ ही भाव कम मिलने से किसानों में सरकार के प्रति आक्रोश है किसानों ने शासन – प्रशासन से भाव बढ़ाने की मांग की है इससे किसानों को नुकसान से बचाया जा सके

jtvbharat
Author: jtvbharat