श्री हनुमान मंदिर डही में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया

संदीप राठौड़
डही:- दिनांक 16/ 10/2024 बुधवार को श्री हनुमान जी मंदिर डही में शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया।रात्रि 8:00 बजे से आरती पश्चात गरबे का आयोजन प्रारंभ हुआ एवं रात्रि 12:00 बजे शरद पूर्णिमा महोत्सव की विशेष महा आरती की एवं महा आरती के पश्चात शरद पूर्णिमा की विशेष अमृततुल्य खीर महाप्रसादी का वितरण किया सभी श्रद्धालु भक्तजन माता बहने बुधवार रात्रि के इस शरद पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर श्री हनुमान जी मंदिर डही में गरबे महा आरती एवं शरद पूर्णिमा की विशेष अमृततुल्य खीर महाप्रसादी का लाभ लिया साथ ही गरबा नृत्य किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat