
संघर्ष से सिद्धि- संदीप राठौड़
मो.9754106416
कई की. मी. तक पूरी सड़क खुद जाने से राहगीर व क्षेत्रवासी हो रहे हे परेशान
क्षेत्रवासियो का कहना हे की एक तरफ से आधी आधी सड़क का निर्माण क्यों नहीं हो रहा, पूरी सड़क क्यों खोदी जा रही हे
बड़े बड़े हाइवे और बड़े बड़े शहरों मे एक तरफ से आधी आधी सड़क को खोदकर कार्य किया जाता हे तो यहाँ क्यों नहीं
डही – कुक्षी, सुसारी मार्ग से होते हुए कुक्षी की और जाने वाले मार्ग पर इन दिनों कई किलो मीटर तक सड़क पूरी खुदी हुई नजर आ रही हे जिससे इस मार्ग के बिच मे आने वाले कई गांव के लोग व राहगीर परेशान नजर आ रहे हे। सड़क निर्माण के नाम पर कई किलो मीटर तक सड़क खोद रखी हे जिससे आने जाने वाले राहगीर व गांव वाले आए दिन परेशान नजर आ रहे हे। धुल मिटटी उड़ रही है।गांव वाले और राहगीरों का कहना हे की सड़क मार्ग बन रहा हे अच्छी बात हे परन्तु पूरी सड़क क्यों खोदी जा रही हे, सड़क इतनी लम्बी खोद दी हे की कई किलो मीटर तक सड़क मे बड़े बड़े पत्थर और गिट्टी से वाहन निकालना मुश्किल हो चूका हे। कई वाहन प्रतिदिन पंचर हो रहे हे और बच्चे को रोज स्कूल जाने मे देरी हो रही हे। माता बहने भी परेशान नजर आ रही हे।वर्तमान के हालत को देखते हुए इस क्षेत्र मे व्यापार भी मंदा हो रहा हे क्षेत्र के व्यापारियों का कहना हे कई ग्राहक खुदी हुई सड़क के कारण आ नहीं रहे हे आने वाले दिनों मे दीपावली त्यौहार आ रहा हे ।क्षेत्र वासी और राहगीरों का कहना हे कई सड़क निर्माण हो इससे कोई परेशानी नहीं परन्तु एक तरफ से आधी आधी सड़क को खोदा जाए ताकी आने जाने वालो को भी परेशानी ना हो और सड़क निर्माण का कार्य भी चलता रहे ताकी क्षेत्रवासी और राहगीर अपना कार्य बिना परेशानी के करते रहे।
सड़क ऐसी खोदी गईं हे की 5, 7,किलो मीटर का रास्ता करीब 15 मिनिट मे पूरा हो रहा हे और वाहन के पंचर होने का डर बना हुआ हे।
क्षेत्रवासीयों का ठेकेदार से आग्रह हे की सड़क निर्माण के कार्य मे एक तरफ से आधी आधी सड़क खोदी जाए और कार्य हो।
बड़े बड़े हाइवे और बड़े बड़े शहरों मे इसी प्रकार सड़क का निर्माण होता हे जिससे राहगीरों को परेशानी नहीं आती हे।
वर्तमान मे जो सड़क खुद चुकी हे पहले उसे बनाया जाए उसके बाद अगला कार्य किया जाए ।