जनता को न्याय मिले यही मेरी पहली प्राथमिकता होगी

लिस थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर

मनीष मीणा की रिपोर्ट
पीथमपुर सेक्टर 1 नवनियुक्त थाना प्रभारी पद पर पदस्थ ओम प्रकाश अहीर ने पदभार संभाला।
चर्चा में उन्होंने कहा जनता को न्याय मिले यही मेरी प्राथमिकता होगी। कोई थाने पर रिपोर्ट लिखा ने आता है तो उसे पूरा सम्मान मिले। प्रशासन भी यही चाहता है। कानून व्यवस्था अच्छी हो जनता और पुलिस के बीच में अच्छा सीधा सरल व्यवहार हो। आम आदमी अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास आता है तो हमारा कर्तव्य है उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई कर उसे संतुष्ट करें। अगर कोई झूठी शिकायत करता है तो उसे भी कानून के अनुसार दंड दिया जाएगा। आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे, जनता की सेवा , देश की सेवा, मेरा मूल मंत्र है। थाना क्षेत्र के लोगों से मैं स्वयं रूबरू होकर क्षेत्र की समस्याओं को सुनूंगा और उनका निराकरण भी करूंगा।

jtvbharat
Author: jtvbharat