देवास पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन

मत करो कांटाफोड़ थाना प्रभारी का तबादला

सतवास जितु सिंगी – विगत दिनों जिला देवास में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत कांटाफोड़ थाना प्रभारी के तबादले हुए जिसके तहत कांटाफोड़ थाना प्रभारी हिना डाबर को भी अन्यत्र जगह पदस्थ कर दिया गया है, किंतु स्थानांतरण को लेकर कांटाफोड़ नगरवासियों में नाराजगी जताई जा रही है! नगर वासियों का कहना है -कि वर्तमान में थाने पर संख्या कम होने के बावजूद भी थाना प्रभारी मैडम का कार्य करने की शैली सर्वोच्च एवं उचित है! कम समय में कई बड़े कठोर कार्यों को अंजाम दे दिया गया ! कांटाफोड़ सीमा क्षेत्र अधिक होने के बावजूद भी कोई भी बड़ी वारदात नहीं होती है! थाना प्रभारी मैडम के व्यवहार कुशल रवैये के कारण सभी लोग खुश हैं, स्थानीय स्तर के धार्मिक एवं अन्य आयोजनों में भी थाना प्रभारी सफलता हासिल की है! क्षेत्र में किसी भी प्रकार का गंभीर अपराध चोरी की घटना पशु संबंधित घटना आदि होती है तो मैडम की कार्यशैली के कारण कम समय में स्पष्ट आ जाती है!जैसे पानीगांव हत्याकांड एवं उचित कार्रवाई भी हो जाती है! वास्तव में देखा जाए तो इस प्रकार का माहौल पहली बार बन रहा है जब किसी पुलिस अधिकारी स्थानांतरण रोकने के लिए आमजन को ज्ञापन देना पड़ा! ज्ञापन देते समय उपस्थित भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील पसारी, भाजपा युवा मोर्चा नेता योगेश पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ललित सोनी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अर्पित जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद संयोजक सोनू सिंघानाथ हेमंत जोशी अभिषेक राठौर अरविंद मीणा शगुन चौबे अमित जोशी अजय चौहान आयुष मोरी पिंटू राठौर एवं सैकड़ो की संख्या में नागरिक उपस्थित थे

jtvbharat
Author: jtvbharat