
हम भी बाबा साहेब के परिवार से ही है-डॉ चंद्रबोधी पाटील
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर जिले के नेपानगर में भारतीय बौद्ध महासभा दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा नेपानगर में जिला शाखा के तत्वधान में वर्षावास समापन समारोह का आयोजन नगर के श्रद्धा बुद्ध विहार प्रांगण में हुआ जिला अध्यक्ष रविन्द्र मसाने द्वारा बताया गया की कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय ट्रस्टी चेयरमैन डॉ चंद्रबोधि पाटील कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे संस्था के जिला सलाहकार रविन्द्र इंगले ने बताया की आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होकर अश्विनी पूर्णिमा तक चलने वाले वर्षावास का समापन दिनांक 17 अक्टूबर को हुआ जिसमे भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय ट्रस्टी चेयरमैन आयुष्मान डॉ. चंद्रबोधी पाटील मुख्य अतिथि के रूप में नेपानगर में पधारे वही शंकरराव डेंगरे ट्रस्टी राष्ट्रीय महासचिव, अतिथीगण इजि. धम्मरत्न सोमकुवर ट्रस्टी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,चिंतामन पगारे प्रदेश महासचिव,महेशराव मावले,प्रदेश सचिव, एडवोकेट मुकुंद सन्यास प्रदेश उपाध्यक्ष (आरपीआई) कार्यकारिणी सदस्य, सतीश दामोदरे, जिलाध्यक्ष अजाक्स, अजय मिश्रा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास,अमित मेश्राम सर प्रदेश संगठक समता सैनिक दल,मनोज भाई ससाने,तथागत ग्रुप संस्थापक शामिल रहें वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। सुबह पंचशील ध्वज का ध्वजारोहण के पश्चात डॉ.बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर ने के पश्चात श्रद्धाबुद्ध विहार में बुद्ध पूजा और अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद भोजनदान कार्यक्रम हुआ।