
2.3 लाख नगद और 50-60 हजार का समान जला
ग्रामीणों ने आग बुझाने में की मदद
दुकानदार पति-पत्नी दोनों दिव्यांग
शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने दुकान को किया तबाह
विशाल नामदेव
बाग:-गुरुवार रात बाग विकास खण्ड के ग्राम पिपरी में एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से 2.3 लाख रुपए की नगदी और से 2.3 लाख रुपए की नगदी और करीब 50-60 हजार रुपए की सामग्री जल गई। दुकान में आग लगने से घिरे दिव्यांग दुकान मालिक को उसके भतीजे ने उठाकर बाहर निकाला, जिससे उसका पैर जल गया। भतीजे का बाग अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुकान में आग विकराल रूप धारण कर गई, जिसकी खबर पर गांव के सरपंच सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की।
ट्रैक्टर की किस्त भरने के जमा पैसे जल गए
ग्राम पिपरी के नाहर खोदरा फलिया में रोड किनारे दुकान चलाने वाले धूम सिंह पिता रतन सिंह की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। दुकानदार धूम सिंह और उसकी पत्नी दोनों हैं। देखते-देखते आग विकराल रूप धारण कर गई।
ग्रामीणों ने आग बुझाने में की मदद, सरपंच ने किया सहयोग
आग से ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए इकट्ठा की गई नगदी 2 लाख 30 हजार रुपए, गल्ले में रखे 7 हजार रुपए, दुकान में रखे फ्रिज, कूलर, वेल्डिंग मशीन, मोबाइल, कपड़े और करीब 50 हजार रुपए की किराना सामग्री जल गई। धूम सिंह ने चिल्ला-चिल्ला कर लोगों को मदद के लिए पुकारा। जिसे सुनकर गांव की सरपंच कावेरीबाई, राजू सिंह सहित ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की।
भतीजे प्रकाश ने आग में कूद कर दुकानदार को बाहर निकाला
आग में घिरे दिव्यांग दुकानदार धूम सिंह को उसके भतीजे प्रकाश ने जलती आग में कूद कर उठाकर बाहर निकाला। जिसके कारण प्रकाश का पैर जल गया। प्रकाश का बाग अस्पताल में अभी उपचार चल रहा है।
बाग पुलिस को मिली आग लगने की खबर
बाग पुलिस थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि रात में ग्रामीणों द्वारा आग लगने की कोई खबर पुलिस को नहीं दी गई। आज सुबह खबर प्राप्त हुई है, मौके का निरीक्षण करने के लिए पुलिस दल जा रही है।
पति-पत्नी दोनों दिव्यांग हैं
नाहर खोदरा में सड़क किनारे दुकान चलाने वाले धूम सिंह और उसकी पत्नी दोनों दिव्यांग हैं। दुकान के आसपास कोई मकान नहीं है। आग लगने के बाद शोर मचाने पर दूसरे फलिया के लोगों के वहां पहुंचने तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।